Central Samvad, 23 सितंबर 2026
28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए 27 सितंबर, रविवार को भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। ग्राहकों की बैंकिंग सेवाएं लंबे समय तक प्रभावित न हों, इसे देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

रविवार को भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक सहित सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक खुले रहेंगे। बैंक शाखाओं के साथ करेंसी चेस्ट में भी सामान्य कामकाज जारी रहेगा।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इससे पहले 26 सितंबर शनिवार और 27 सितंबर रविवार होने के कारण लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका थी। इसी को देखते हुए 27 सितंबर को बैंक खुले रखने का निर्णय लिया गया है।RBI की मंजूरी के बाद यह व्यवस्था ग्राहकों की सुविधा और आवश्यक बैंकिंग सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

