Central Samvad रायपुर 10 सितंबर 2026
भारत इस शनिवार से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। दो दिवसीय सम्मेलन में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, भारत, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात सहित 11 सदस्य देश शामिल होंगे।

इसके अलावा 10 साझेदार देश भी सम्मेलन में भाग लेंगे।शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे। ब्रिक्स देश दुनिया की करीब 49 प्रतिशत आबादी और लगभग 40 प्रतिशत वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का प्रतिनिधित्व करते हैं।
सम्मेलन की शुरुआत ‘समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ विषय पर सत्र से होगी। नेता ‘भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी ब्रिक्स नेता शामिल होंगे।रविवार को साझेदार देशों और आमंत्रित देशों के नेताओं के साथ सत्र आयोजित होगा।
इसका विषय ‘मजबूती, नवाचार, सहयोग और सतत विकास-समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य का निर्माण’ होगा। सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

