Central Samvad 16 मई 2026 रायपुर/केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया की घोषणा की है।बोर्ड के अनुसार, छात्र 19 से 22 मई के बीच अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इसके लिए प्रति विषय 700 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।इसके बाद छात्र 26 से 29 मई के बीच अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। सीबीएसई ने कहा है कि सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।बोर्ड ने इस वर्ष मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए ‘ऑन स्क्रीन मार्किंग’ प्रणाली का उपयोग किया है।

