देशभर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज 4 मई से 10 मई 2026 तक राष्ट्रव्यापी अग्नि सुर जिनक्षा सप्ताह की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य देशभर की स्वास्थ्य सुविधाओं में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और आपात स्थिति में बेहतर प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।

स्वास्थ्य सुविधा अग्नि सुरक्षा’ पर राष्ट्रीय संकल्प
इस अभियान का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलीला श्रीवास्तव के नेतृत्व में “स्वास्थ्य सुविधा अग्नि सुरक्षा” विषय पर राष्ट्रीय संकल्प के साथ किया गया। इसमें सभी स्वास्थ्य संस्थानों और हितधारकों ने अग्नि सुरक्षा को लेकर सामूहिक प्रतिबद्धता जताई।

नए राष्ट्रीय दिशानिर्देश 2026 जारी
मंत्रालय ने स्वास्थ्य सुविधाओं में अग्नि और जीवन सुरक्षा पर राष्ट्रीय दिशानिर्देश (2026) भी जारी किए हैं। ये दिशानिर्देश स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा मानकों को और अधिक मजबूत करने के लिए एक व्यापक ढांचा प्रदान करते हैं।

ICU, NICU और OT जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान
नए दिशानिर्देशों में ICU, NICU, PICU और ऑपरेशन थिएटर जैसे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के लिए विशेष और उन्नत सुरक्षा प्रोटोकॉल शामिल किए गए हैं, जहां आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी प्रतिक्रिया जरूरी होती है।

देशभर में ऑडिट, मॉक ड्रिल और जागरूकता अभियान
अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान पूरे देश में अग्नि सुरक्षा ऑडिट, मॉक ड्रिल, सुरक्षित निकासी अभ्यास, लाइव प्रदर्शन और वेबिनार आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देकर उनकी आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत किया जाएगा।

