Central Samvad 25 जुलाई 2026
प्रदेश में सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन चौबीस जुलाई से इक्कीस अगस्त तक किए जा सकते हैं।
लिखित परीक्षा की संभावित तिथि ग्यारह अक्टूबर तय की गई है। परीक्षा के लिए प्रदेश के सोलह जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

