Central Samvad रायपुर, 06 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कई महत्वपूर्ण सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समयबद्ध किया गया है। नई व्यवस्था के तहत डुप्लीकेट माइग्रेशन प्रमाण-पत्र और अंकसूची जारी करने के लिए 60 दिन की समय-सीमा तय की गई है।

इसके अलावा उत्तर पुस्तिका की पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और फोटोकॉपी से संबंधित सेवाएं भी 60 दिन की समय-सीमा में उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को इन सेवाओं के लिए निर्धारित समय में सुविधा मिल सकेगी।

