
छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत चल रहे स्व-गणना कार्य का आज अंतिम दिन है। स्व-गणना के तहत कोई भी नागरिक आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी दर्ज कर सकता है। यह प्रक्रिया प्रदेश में 16 अप्रैल से शुरू हुई थी।
वहीं, प्रदेश में कल 1 मई से मकान सूचीकरण और गणना का कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर आवासीय और गैर-आवासीय भवनों की जानकारी एकत्र करेंगे। इसमें भवनों की स्थिति, उपयोग और बुनियादी सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई गैस, इंटरनेट और संचार व्यवस्था से जुड़ी जानकारी शामिल होगी।
इस दौरान आम नागरिकों से लगभग 30 सवाल भी पूछे जाएंगे, ताकि सही और विस्तृत आंकड़े जुटाए जा सकें।
लिंक https://se.census.gov.in/

