Central Samvadरायपुर, 3 सितंबर 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कृषि विकास एवं आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि डिजिटल युग में ऑनलाइन सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराध का खतरा भी बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता जरूरी है।कार्यशाला में रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि पिछले चार वर्षों में देश में साइबर अपराध 12 गुना और साइबर ठगी की राशि 40 गुना बढ़ी है।

वर्तमान में देश में रोजाना करीब 61 करोड़ रुपये की साइबर ठगी होने का अनुमान है।छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान’ 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस ने लोगों से OTP, पासवर्ड, बैंक विवरण और ATM PIN किसी के साथ साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने की अपील की। फर्जी नौकरी, निवेश, डिजिटल अरेस्ट और फिशिंग कॉल से भी सावधान रहने को कहा गया। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

