Central Samvadरायपुर, 27 अगस्त 2026
अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला परिषद की सड्डू रायपुर इकाई ने बुधवार को ग्रीन डे मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर महिलाओं ने घर से तैयार कर लाए पंचग्रास का गायों को वितरण किया।

साथ ही आंवला, आम सहित विभिन्न फलदार पौधों का वितरण और पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली भी निकाली गई।बिना खर्च के हुआ आयोजनकार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसे बिना किसी खर्च के आयोजित किया गया। प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया और कपड़े पर हस्तलिखित बैनर तैयार किया गया।

महिलाओं ने संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े खर्च नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।प्रकोष्ठ प्रभारी आकांक्षा तिवारी ने कहा कि सावन में भगवान शिव की आराधना को प्रकृति पूजा से जोड़ते हुए ग्रीन डे मनाया गया।

उन्होंने कहा कि बिना एक रुपया खर्च किए भी प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण में योगदान दिया जा सकता है।कार्यक्रम में करुणा पांडे, प्रतिमा उपाध्याय, विभा शुक्ला, समृद्धि तिवारी, ममता पांडे, रेखा दूबे, आरती मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।



