Central Samvad रायपुर, 21 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय सेवाओं में चयन पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा के माध्यम से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर मिलता है।

विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवा प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि चयनित अभ्यर्थी अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता से प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देंगे।
इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान सुष्मिता सिंह, वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, रौनक अग्रवाल, अजय गुप्ता, अंकित सकनी, डायमंड ध्रुव और संजय डहरिया सहित उनके परिजन उपस्थित रहे।

