Central Samvadरायपुर, 05 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) को 200 करोड़ रुपये तक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD)/बॉन्ड जारी कर स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।इस निर्णय का उद्देश्य आमजन और संस्थागत निवेशकों की भागीदारी बढ़ाना है।

इससे कंपनी को वित्तीय संसाधन जुटाने के नए विकल्प मिलेंगे और राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा।बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया के लिए राज्य शासन द्वारा मूलधन एवं ब्याज भुगतान पर प्रत्याभूति शुल्क में छूट सहित गारंटी प्रदान की जाएगी।
साथ ही, लिस्टिंग प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक निर्णय लेने के लिए कंपनी के संचालक मंडल और जरूरी दिशा-निर्देश जारी करने के लिए ऊर्जा विभाग को अधिकृत किया गया है।इस पहल से राज्य की विद्युत अधोसंरचना के विकास को गति मिलेगी और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

