Central Samvad रायपुर, 7 अक्टूबर 2026
दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन में बिना अनुमति प्रवेश करने के आरोप में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

संसद मार्ग थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार, विपक्षी इंडिया गठबंधन के कई सांसदों ने संसद के मकर द्वार से निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक विरोध मार्च निकाला था।
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च को आकाशवाणी भवन के पास रोक दिया गया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने आकाशवाणी भवन में प्रवेश कर वहां धरना दिया।

