Central Samvad रायपुर 15 जून 2026
भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत करते हुए इसे पश्चिम एशिया में स्थिरता और शांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। लंबे समय से जारी संघर्ष के कारण क्षेत्रीय तनाव के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था और व्यापार पर भी असर पड़ रहा था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि भारत को उम्मीद है कि इस समझौते के प्रभावी क्रियान्वयन से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल होगी।

उन्होंने कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय नौवहन और व्यापार की स्वतंत्रता भी सुनिश्चित होगी, जो वैश्विक आर्थिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत शेष मुद्दों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित पक्ष बातचीत के माध्यम से स्थायी और व्यापक समझौते तक पहुंचेंगे।
भारत ने एक बार फिर क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी पक्षों से संवाद के रास्ते पर आगे बढ़ने का आह्वान किया है।

