
Temple of the Golden Buddha (Wat Traimit)Wat Traimit, Bangkok, Thailand
Photo – Gopa Sanyal
रायपुर – 1मई।आज बुद्ध पूर्णिमा है आज के दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण हुआ था। उन्हें बिहार स्थित महाबोधि मंदिर के समीप महाबोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था।
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान बुद्ध के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार समाज में आनंद, शांति और एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए भगवान बुद्ध के ‘अष्टांगिक मार्ग’ का उल्लेख किया। उन्होंने सभी से शांति, करुणा और सद्भावना के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि सम्यक दृष्टि, सम्यक संकल्प और सम्यक आचरण का अनुसरण व्यक्ति को दुखों से मुक्ति दिलाकर परम शांति की ओर ले जाता है।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान बुद्ध के विचारों को मानवता के लिए मार्गदर्शक बताया। यह पर्व भारत सहित नेपाल, भूटान, म्यांमार, थाईलैंड, तिब्बत, कोरिया, लाओस, वियतनाम, मंगोलिया, कंबोडिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और श्रीलंका में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

