Central Samvad ,3 जून रायपुर
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। बलरामपुर और सक्ती जिले में हुई इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के पतरापारा गांव में खेत में काम कर रही मां और बेटी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बताया गया कि तेज बारिश शुरू होने पर दोनों एक पेड़ के नीचे रुकी थीं, तभी बिजली गिरने की चपेट में आ गईं।वहीं, सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में खेत में काम कर रहे एक दंपति की भी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।
घटना के समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी।पुलिस और प्रशासन ने नागरिकों से बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका के दौरान खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।

