
Central Samvad रायपुर 12 मई।केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित नीट पेपर लीक मामले में शुभम खैरनार को हिरासत में लिया है।
राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर नासिक पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक से उसे हिरासत में लिया।जानकारी के अनुसार, इस महीने की 3 तारीख को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा के बाद एक अभिभावक ने लातूर एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि एक निजी कोचिंग संस्थान द्वारा परीक्षा से पहले आयोजित मॉक टेस्ट के कई प्रश्न वास्तविक परीक्षा से मेल खाते थे।
इससे पहले राजस्थान पुलिस के विशेष जांच दल ने संदिग्ध नेटवर्क और पैसों के लेन-देन की जांच के दौरान 15 लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने जयपुर से कथित मास्टरमाइंड मनीष को भी गिरफ्तार किया।इसी क्रम में 7 तारीख को कथित करियर काउंसलर राकेश कुमार समेत पांच लोगों को देहरादून से गिरफ्तार किया गया। अगले दिन चार नीट अभ्यर्थियों को भी हिरासत में लिया गया।
इधर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर राज्यभर के जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।सीबीआई और राज्य पुलिस की संयुक्त जांच जारी है। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क, कोचिंग संस्थानों की भूमिका और आर्थिक लेन-देन की भी गहन पड़ताल कर रही हैं।

