Central Samvadनई दिल्ली, 5 जुलाई
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि द्रौपदी मुर्मु ने सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए मानसून सत्र बुलाने की अनुमति दे दी है।किरेन रिजिजू ने कहा कि इस सत्र में राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और आवश्यक विधायी कार्य किए जाएंगे। सरकार का प्रयास रहेगा कि संसद में जनहित से जुड़े विषयों पर

सकारात्मक संवाद हो और महत्वपूर्ण विधेयकों तथा नीतिगत मामलों पर निर्णय लिए जाएं।संसद के मानसून सत्र के दौरान विभिन्न राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही कई महत्वपूर्ण विधेयक भी सदन में पेश किए जा सकते हैं।

