Central Samvad नई दिल्ली, 31 मई 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देशभर में बढ़ती एस्ट्रोनॉमी (खगोल विज्ञान) क्लबों की लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए छात्रों और युवाओं से अपनी रुचि के अनुसार ऐसे क्लबों से जुड़ने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक एस्ट्रोनॉमी क्लब तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्होंने बेंगलुरु एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी, राजकोट के वीगा बंग एस्ट्रोनॉमी क्लब और अन्य संस्थाओं के प्रयासों की सराहना की, जो युवाओं में खगोल विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने का काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ नई चीजें सीखने और अपनी रुचियों के लिए समय निकालना चाहिए। प्रधानमंत्री ने छात्रों से छुट्टियों के दौरान किसी एस्ट्रोनॉमी क्लब से जुड़ने और तारामंडल देखने जाने का भी आग्रह किया।

