मौद्रिक नीति समिति की बैठक में फैसला
Central Samvad 5 जून रायपुर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी नीतिगत रेपो दर में कोई बदलाव नहीं करते हुए इसे 5.25 प्रतिशत पर यथावत रखने का निर्णय लिया है। यह फैसला आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक के बाद लिया गया।आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों और महंगाई के रुझानों को ध्यान में रखते हुए रेपो दर को स्थिर रखने का फैसला किया गया है।
रेपो दर वह ब्याज दर होती है, जिस पर आरबीआई वाणिज्यिक बैंकों को अल्पकालिक ऋण उपलब्ध कराता है।चालू वित्त वर्ष में एमपीसी की यह दूसरी और वर्ष 2026 की तीसरी द्विमासिक बैठक थी।
समिति नियमित रूप से महंगाई, आर्थिक विकास और वित्तीय स्थिरता की समीक्षा करती है।आरबीआई के इस निर्णय से बैंक ऋण और जमा दरों में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इससे गृह ऋण, वाहन ऋण और अन्य कर्ज लेने वाले ग्राहकों को मौजूदा ब्याज दरों पर राहत बनी रह सकती है।

