Central Samvad रायपुर 28 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने शबरीनगर, श्रीनगर, लाइनपारा और कोंटा क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने राहत एवं स्वास्थ्य शिविरों में भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों को स्वयं भोजन परोसकर उनका हौसला बढ़ाया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों, घरेलू सामान और अन्य संपत्तियों का शीघ्र आकलन कर पात्र परिवारों को आरबीसी 6-4 के तहत मुआवजा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र परिवार सहायता से वंचित नहीं रहना चाहिए।

बाढ़ के कारण घरेलू सामान को नुकसान पहुंचने वाले करीब 300 परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।

यह राशि आरबीसी 6-4 के तहत मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत कार्यों के साथ अब प्रभावित परिवारों के पुनर्वास पर भी तेजी से काम किया जाए और सहायता समय पर प्रत्येक परिवार तक पहुंचाई जाए।


