आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन प्रेस की आज़ादी को बढ़ावा देने, उसकी स्थिति का आकलन करने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के महत्व को समझने का अवसर देता है।
इस वर्ष की थीम “शांतिपूर्ण भविष्य का निर्माण” रखी गई है, जो पत्रकारिता, प्रौद्योगिकी और मानवाधिकारों के बीच संतुलन बनाकर एक मजबूत सूचना प्रणाली तैयार करने पर जोर देती है।
यह दिवस मीडिया की स्वतंत्रता और जिम्मेदारी दोनों की याद दिलाता है। साथ ही सरकारों को प्रेस की आज़ादी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाने और मीडिया पेशेवरों को नैतिकता व जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।
इस दिन की शुरुआत 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा यूनेस्को की सिफारिश के बाद की गई थी, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर प्रेस की स्वतंत्रता को मजबूत करना है।

