governor-deka-directs-strong-industrial-safety-measures-chhattisgarh-2026

रायपुर रमेन डेका ने कारखानों में होने वाली औद्योगिक दुर्घटनाओं को रोकने और श्रमिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लोक भवन में छत्तीसगढ़ शासन के चीफ इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज हिम शिखर गुप्ता से मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कारखानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
राज्यपाल ने मशीनों की नियमित जांच, कर्मचारियों को समय-समय पर सुरक्षा प्रशिक्षण और कार्यस्थलों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग पर भी बल दिया, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को समय रहते रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए सुरक्षित और संरक्षित कार्य वातावरण तैयार करना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
राज्यपाल #औद्योगिकसुरक्षा #कारखानासुरक्षा #छत्तीसगढ़ #श्रमिकसुरक्षा #सुरक्षामानक

