Central Samvadरायपुर, 24 अगस्त 2026
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त महिलाओं के खातों में पहुंची। एक हजार रुपये की राशि से महिलाओं ने राखी, मिठाई और उपहार खरीदने के साथ घरेलू जरूरतों और बच्चों के भविष्य के लिए बचत की तैयारी की।

बलरामपुर की ज्योति सोनी और सूरजपुर की उषा पांडे व कुंती साहू ने योजना की राशि को रक्षाबंधन की खुशियों के लिए उपयोगी बताया।महतारी वंदन योजना से महिलाओं को नियमित आर्थिक संबल मिल रहा है, जिससे वे परिवार की जरूरतों के साथ शिक्षा, बचत और अन्य आवश्यक कार्यों में भी अपनी भागीदारी बढ़ा रही हैं।

कृषि उत्पादों से राखियां बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएंबलरामपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने धान, गेहूं और मक्का जैसे स्थानीय कृषि उत्पादों से आकर्षक राखियां तैयार की हैं।

समूह द्वारा करीब 7,020 राखियां तैयार की गई हैं, जिनकी बिक्री से लगभग 60 हजार रुपये की आय हुई है। राखियां सी-मार्ट और संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में लगाए गए स्टॉल पर उपलब्ध हैं।

रक्षाबंधन के अवसर पर महतारी वंदन की आर्थिक सहायता और महिला समूहों की राखी निर्माण पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की तस्वीर पेश कर रही है।

