Central Samvadरायपुर, 24 अगस्त 2026।
रक्षाबंधन के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी में भारतीय सेना के जवानों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। COSA Army के सहयोग से हुए कार्यक्रम में अधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों और अन्य रैंक सहित 72 सैन्यकर्मियों ने सहभागिता की।विद्यालय की छात्राओं ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

विद्यार्थियों ने नवा रायपुर के पोस्टकार्ड पर सैनिकों के नाम अपने हाथों से भावपूर्ण संदेश भी लिखे और उनके साहस, त्याग एवं देशसेवा के प्रति आभार जताया।सैन्यकर्मियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सेना के जीवन, अनुशासन और देशसेवा से जुड़े अनुभव साझा किए।

उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में स्टेशन मुख्यालय, रायपुर के प्रशासनिक कमांडेंट कर्नल अभिषेक उनियाल, कर्नल अरिंदम मजूमदार, सूबेदार राज किशोर, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


