Central Samvad रायपुर, 26 सितंबर 2026
केंद्रीय जेल रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल (वीमेन ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन) का शुभारंभ डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, महिला ओपन जेल प्रभारी खुशबू मिश्रा सहित जेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

रायपुर जेल में उपलब्ध अधोसंरचना का उपयोग करते हुए शुरू की गई इस खुली जेल में 25 महिला बंदिनियां रहेंगी। वे सुबह विभिन्न कार्यों के लिए जेल परिसर से बाहर जाएंगी और शाम को काम पूरा करने के बाद लॉकअप से पहले वापस जेल लौटेंगी।महिला बंदिनियों को मंदिर के पास स्थित परिसर में सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और जेल उत्पादों के बिक्री केंद्र में रोजगार दिया जाएगा।

इसके अलावा उन्हें रोजगार के अन्य वैकल्पिक साधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य महिला बंदिनियों को रोजगार और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर देना है।

