Central Samvad रायपुर, 26 सितंबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश में शुक्रवार से ‘आंगन मिलन सेवा’ की शुरुआत हुई। पहले दिन राज्य के 2,262 स्थानों पर 12,698 गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें 97,471 लोगों ने सहभागिता की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुंगेली जिले के मदकू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती माताओं का स्वागत किया गया और माताओं एवं बच्चों के पोषण पर संवाद हुआ।

स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों, दालों और हरी सब्जियों से तैयार ‘सुपोषित थाली’ का प्रदर्शन कर संतुलित आहार की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों ने भी भाग लिया और पोषण व मातृ स्वास्थ्य से जुड़े अनुभव साझा किए।

‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से परिवारों और समुदाय को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ते हुए बच्चों के पोषण को साझा जिम्मेदारी बनाने पर जोर दिया गया।

