भिलाई इस्पात संयंत्र से करीब ढाई सौ टन लोहा-स्क्रैप चोरी के मामले की जांच सीबीआई करेगी। इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस मामले में पुलिस अब तक इक्कीस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गौरतलब है कि भिलाई इस्पात संयंत्र से लोहा चोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अकलतरीडीह खदान पारा स्थित एक निजी कंपनी के परिसर से करीब ढाई सौ टन लोहा स्क्रैप बरामद किया था। जांच में आशंका जताई गई कि भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप निकालने के लिए फ्लाई डस्ट ले जाने वाले वाहनों का इस्तेमाल किया जाता था।

