Central Samvad रायपुर, 03 अक्टूबर 2026
एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुष क्रिकेट के टी-20 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 211 रन बनाए।

अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 61 रन और तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए।212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 196 रन ही बना सकी। भारत की ओर से अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए।
पाकिस्तान के हसन नवाज ने 96 रन बनाए।इससे पहले महिला क्रिकेट में भी भारत ने स्वर्ण पदक जीता था। गोल्फ में प्रणवी उर्स ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा और इस स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
महिला रिकर्व तीरंदाजी में कुमकुम मोहोद ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि नीरज चौहान ने पुरुष रिकर्व में कांस्य पदक हासिल किया।भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है। भारत के कुल 81 पदकों में 19 स्वर्ण, 26 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पदक विजेताओं को बधाई दी है।

