Central Samvad रायपुर, 03 अक्टूबर 2026
एशियाई खेलों में भारत की कुमकुम मोहोड़ ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में कुमकुम ने दक्षिण कोरिया की ओ येजिन को शूट-ऑफ में हराया।

मुकाबला 5-5 की बराबरी पर रहने के बाद शूट-ऑफ में कुमकुम ने परफेक्ट 10 अंक लगाए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी 8 अंक ही हासिल कर सकीं।इस जीत के साथ कुमकुम व्यक्तिगत रिकर्व में एशियाई खेलों का पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज बन गई हैं।
सेमीफाइनल में उन्होंने चीन की जिंगयी झू को 6-2 से हराया था। क्वार्टर फाइनल में कुमकुम ने मौजूदा विश्व चैंपियन कांग चेयॉन्ग को 6-4 से मात दी।कुमकुम इससे पहले अंकिता भकत और कीर्ति शर्मा के साथ महिला टीम रिकर्व में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने धीरज बोम्मदेवरा के साथ मिश्रित युगल में रजत पदक भी हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि के साथ भारत ने 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए कोटा स्थान भी हासिल किया।

