Central Samvad रायपुर, 02 अक्टूबर 2026
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ पदयात्रा आयोजित की गई।

राज्यपाल रमेन डेका पदयात्रा में शामिल हुए और नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।राज्यपाल रमेन डेका ने टाउन हॉल परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद टाउन हॉल से पदयात्रा शुरू हुई। यात्रा के दौरान लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।पदयात्रा टाउन हॉल से अंबेडकर चौक पहुंची, जहां राज्यपाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए जनजागरूकता और सामूहिक सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।पदयात्रा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और नागरिक शामिल हुए।
प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

