Central Samvad रायपुर 4अक्टूबर 2026
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि बस्तर को आईईडी विस्फोटों की पीड़ा से बाहर निकालने के लिए प्रभावित लोगों को सहायता दी जाएगी। आईईडी विस्फोटों से दिव्यांग हुए लोगों को शिविरों के माध्यम से कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बस्तर संभाग के दिव्यांगजनों और आईईडी पीड़ितों से शिविरों में पहुंचने की अपील की। जरूरतमंद लोग कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत या जनपद पंचायत के अधिकारियों से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।
ग्राम पंचायतों के माध्यम से भी हितग्राहियों का पंजीयन किया जाएगा। पूर्व पंजीयन नहीं होने पर जरूरतमंद सीधे शिविर में पहुंच सकते हैं। शिविर में भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी।

