Central Samvad रायपुर, 22 अक्टूबर 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर आगमन के दौरान स्वामी विवेकानंद विमानतल में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

लोकभवन पहुंचने पर भी राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने राष्ट्रपति का आत्मीय अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपति का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में उनकी सहभागिता छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है।

उनकी उपस्थिति से प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को सम्मान मिलेगा तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

