Central Samvad रायपुर, 23 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के मुकाबले अब रायपुर के मैदान से निकलकर देश-दुनिया के दर्शकों तक पहुंच रहे हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस लीग के सभी मैचों का जियोहॉटस्टार पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 21 अक्टूबर से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 1 नवंबर तक चलेगी।लीग में ओलंपियन और अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी से मुकाबले रोमांचक हो रहे हैं। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन सरदार सिंह लीग के ब्रांड एम्बेसडर हैं और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।
प्रतियोगिता में पुरुष टीमों के मुकाबलों के साथ महिला हॉकी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदर्शनी मैच भी आयोजित किया गया। इसमें इंद्रावती टाइग्रेस ने महानदी फाल्कन्स को 4-1 से हराया।लीग चरण के मुकाबले 29 अक्टूबर तक चलेंगे। 30 अक्टूबर को विश्राम रहेगा, जबकि 31 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेले जाएंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को शाम 5:30 बजे फाइनल मुकाबला होगा।जियोहॉटस्टार पर सीधे प्रसारण के माध्यम से दर्शक छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के मुकाबले देख सकते हैं। इस पहल से प्रदेश की हॉकी प्रतिभाओं को व्यापक पहचान दिलाने और राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का अवसर मिल रहा

