Central Samvad, रायपुर, 24 नवंबर 2026/
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम क्षेत्र में 101 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप डबल इंजन सरकार शहरों को आर्थिक विकास, उद्योग, व्यापार और रोजगार के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने रिसाली में पेयजल व्यवस्था के लिए 134 करोड़ रुपए, सभी 40 वार्डों में नाली सुदृढ़ीकरण के लिए 2 करोड़ रुपए तथा नेवई और जोरातराई के मुक्तिधामों के उन्नयन के लिए 50-50 लाख रुपए देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि रिसाली के विकास में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। क्षेत्र को पीएम ई-बस सेवा से भी जोड़ा जाएगा।कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरीय क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है।

इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के 95 हितग्राहियों को सहायता सामग्री, चेक और अन्य लाभ भी प्रदान किए गए।


