Central Samvad रायपुर, 28 नवंबर 2026
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक को मंजूरी दे दी है। विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अनुसार, प्रस्तावित विधेयकों के तहत लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 816 किया जाएगा।

इससे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संसदीय सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि होगी।इस प्रावधान से 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का लक्ष्य है।
सरकार का कहना है कि इससे संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा।

