Central Samvad रायपुर, 28 नवंबर 2026
उत्तराखंड की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में रेलवे ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रुद्रप्रयाग जिले में सुरंग संख्या-14 के दोनों छोरों को जोड़ने के साथ 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग की मुख्य खुदाई पूरी हो गई है।
सुरंग की खुदाई सुमेरपुर की ओर से 4.7 किलोमीटर और मारोड़ा की ओर से 1.79 किलोमीटर की गई। इस परियोजना से उत्तराखंड में रेल संपर्क बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

