Central Samvad, रायपुर, 29 नवंबर 202
/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 140वीं कड़ी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ सुनी।

इस अवसर पर उन्होंने सरगंवा में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की और युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ नवाचार, जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में फिट इंडिया, डिजिटल जागरूकता, उद्यमिता और कौशल विकास जैसे विषयों पर संदेश दिया।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के बस्तर पंडुम, जल संचय अभियान और हर घर मुनगा जैसे प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य जांच और गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए शिविर आयोजित किया गया।

