Central Samvad, रायपुर, 29 नवंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया में ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत जशपुर के 50 चयनित विद्यार्थी शैक्षणिक सैटेलाइट पेलोड तैयार कर रहे हैं। उन्हें सैटेलाइट इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, कोडिंग और रेडियो संचार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन की इस पहल को अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर सहयोग और IDYM फाउंडेशन के तकनीकी मार्गदर्शन से संचालित किया जा रहा है। विद्यार्थियों को इसरो के सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी मिल रहा है।
सैटेलाइट पेलोड का प्रक्षेपण अप्रैल 2027 में प्रस्तावित है। इसके लिए जशपुर में UHF ग्राउंड स्टेशन स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल जनजातीय अंचल के विद्यार्थियों को विज्ञान और अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान करेगी।

