
cental Samvad
रायपुर 1मई। भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, महिला प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ द्वारा पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के अनुरूप उपनयन संस्कार (यज्ञोपवीत संस्कार) का भव्य आयोजन दिनांक 3 मई 2026, रविवार को किया जा रहा है। यह पावन कार्यक्रम रायपुर स्थित शंकराचार्य आश्रम, बोरियाकला में संपन्न होगा।
परिषद की राष्ट्रीय सचिव यामिनी शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में समाज के बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार विधिपूर्वक संपन्न कराया जाएगा। आयोजन समिति ने समाज के सभी श्रद्धालुओं, परिजनों एवं गणमान्य नागरिकों से ससम्मान उपस्थिति दर्ज कर इस पुण्य अवसर का लाभ लेने का आग्रह किया है।
बटुक के साथ चार लोगों के लिए निःशुल्क भोजन, अतिरिक्त पर ₹100 सहयोग राशि निर्धारित
भोजन व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई है कि एक बटुक के साथ चार व्यक्तियों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी। अतिरिक्त व्यक्तियों के लिए प्रति व्यक्ति ₹100 की सहयोग राशि निर्धारित की गई है।
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ की आयोजन समिति ने यह भी सूचित किया है कि बटुक केवल बारात हेतु आवश्यक परिधान साथ लाएं, शेष सभी आवश्यक सामग्री परिषद परिवार द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है।
संपर्क सूत्र:7000387020, 8827936026, 8839456576, 6232805780

