रायपुर Central S amvad
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सम्मानित किया। इस अवसर पर बलरामपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उनके भविष्य के लक्ष्यों की जानकारी ली। अधिकतर विद्यार्थियों ने डॉक्टर, इंजीनियर, IAS और न्यायिक सेवा में जाने की इच्छा जताई।

मुख्यमंत्री का प्रेरक संदेश
मुख्यमंत्री कहा कि सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि समर्पण, अनुशासन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सूची
कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों में वाड्रफनगर की कुमारी प्रतिभा गुप्ता, रामचंद्रपुर की कुमारी स्नेहा कुशवाहा, सनवाल के सोनू, वाड्रफनगर के श्री कृष्णा, बलंगी की कुमारी प्रिया लता कश्यप, बर्तीकला के अजय गुप्ता शामिल रहे।
कक्षा 10वीं में जामवंतपुर के आर्यन गुप्ता, रजखेता की कुमारी आराधना पटेल, रघुनाथनगर की कुमारी रोशनी कांशी, सेमरा कुसमी की आलिया परवीन और रामानुजगंज की आरजू परवीन को सम्मानित किया गया।


