
Central Samvad 6मई।भारत की BRICS अध्यक्षता के तहत रोजगार कार्य समूह (EWG) की दूसरी बैठक आज तिरुवनंतपुरम में शुरू हो रही है। यह बैठक दो दिनों तक चलेगी, जिसमें सदस्य देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।बैठक में श्रम, रोजगार और श्रमिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अनुसार, इसमें सामाजिक सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने, श्रम बाजार को औपचारिक बनाने और कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।इसके अलावा, रोजगार क्षमता बढ़ाने, कौशल मानचित्रण, स्किल डेवलपमेंट और गिग व प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था से जुड़े श्रमिकों को लाभ पहुंचाने में डिजिटल तकनीक की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
मंत्रालय ने बताया कि यह बैठक पहले आयोजित EWG बैठक के निष्कर्षों पर आधारित है और इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्रस्तावित लक्ष्यों को अगली बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा, जिसके बाद जुलाई में होने वाली BRICS श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की बैठक में इन्हें मंजूरी के लिए रखा जाएगा।इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) जैसे वैश्विक संस्थानों की भागीदारी भी रहेगी, जिससे तकनीकी सुझाव और वैश्विक दृष्टिकोण मिल सके।BRICS समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका के साथ सऊदी अरब, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

