
Central Samvad, रायपुर 6 मई ।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कोलकाता में चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए वोटों की हेराफेरी और धांधली के आरोप लगाए हैं।
इस पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ममता बनर्जी के बयान को अराजक बताते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां सत्ता का हस्तांतरण हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से होता आया है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान लोकतंत्र और संविधान की परंपराओं के खिलाफ हैं।इसी बीच, भाजपा ने पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं, असम के लिए जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को हो सकता है। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, असम और पुद्दुचेरी में भी चुनाव परिणाम आने के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

