Central Samvad 5 मई 2026 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर द्वारा प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा (PPT-26) का आयोजन 7 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक पुरुष एवं एक महिला पुलिस कर्मी द्वारा फ्रिस्किंग की जाएगी।

परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षार्थी परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन अवश्य कर लें।
परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है ताकि पहचान पत्र जांच और फ्रिस्किंग समय पर पूरी हो सके।
परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
हल्के रंग के आधी आस्तीन वाले कपड़े पहनकर आना अनिवार्य है। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरुन, बैगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित है।
धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचकर अतिरिक्त जांच से गुजरना होगा।केवल चप्पल पहनकर आना होगा, जूते वर्जित हैं।कान में किसी भी प्रकार के आभूषण की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा के दौरान संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, घड़ी, पर्स, बैग, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है
।परीक्षा के पहले आधे घंटे और अंतिम आधे घंटे में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना मना है।परीक्षा में केवल काले या नीले बॉल प्वाइंट पेन का उपयोग किया जा सकेगा।
मूल पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस फोटो सहित) अनिवार्य है। बिना मूल पहचान पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा।यदि प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं है, तो दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना होगा।
प्रवेश पत्र सुरक्षित रखना अनिवार्य है, दोबारा जारी नहीं किया जाएगा।अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्रवाई होगी और अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी।प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से निर्देशों का पालन करने की अपील की है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

