प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह राज्यों,मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 19 जिलों को कवर करने वाली रेलवे परियोजनाओं को मंत्रिमंडल मंजूरी मिलने का स्वागत किया है

सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से इन राज्यों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी और परिचालन दक्षता में सुधार होगा। साथ ही देश के बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से देश भर के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच और भी बेहतर होगी।

