94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत, 32 बुजुर्गों को मिल रही नियमित फिजियोथेरेपी सुविधा
Central Samvad 21मई 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुजुर्गों के सामाजिक जुड़ाव और सम्मान की पहल की है जिससे वरिष्ठ नागरिकों में खुशी दिखाई दे रही है।जिले में संचालित ‘सियान गुड़ी’ वरिष्ठ नागरिकों के लिए देखभाल, स्वास्थ्य सुविधा और सामाजिक जुड़ाव का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रही है। समाज कल्याण विभाग की इस पहल के तहत जिले में अब तक 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 32 बुजुर्गों को नियमित रूप से फिजियोथेरेपी की सुविधा दी जा रही है।हाल ही में जिला अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने सियान गुड़ी और नशामुक्ति केंद्र के हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण और रक्त जांच किया।

वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सकीय परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सलाह और काउंसिलिंग भी प्रदान की गई।

सियान गुड़ी में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से वरिष्ठ नागरिक विभिन्न सामाजिक, मनोरंजक और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों में भाग लेते हैं।

वहीं शाम 6 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाता है, जिससे आध्यात्मिक और मानसिक शांति का वातावरण बना रहता है।

सियान गुड़ी से लाभान्वित वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केंद्र उनके लिए सम्मान, देखभाल और आत्मीयता का स्थान बन गया है। समाज कल्याण विभाग ने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
टीम में चिकित्सा अधिकारी, मनोवैज्ञानिक, साइकेट्रिक नर्स और लैब तकनीशियन शामिल थे।

