Central Samvad 23 मई 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर में कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। इसके साथ ही शंकर नगर-खम्हारडीह-कचना मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भी शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओवरब्रिज बनने से कचना रेलवे फाटक पर लंबे समय से लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी। अब कचना, खम्हारडीह और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन आसान और सुरक्षित होगा।

करीब 48.78 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ओवरब्रिज की लंबाई 787 मीटर और चौड़ाई 13 मीटर है। वहीं 22.79 करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण कार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क, पुल और अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार सीधे जनता के बीच जाकर समस्याओं का समाधान कर रही है

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि यह ओवरब्रिज कचना और रायपुर को बेहतर तरीके से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। इससे बिलासपुर और बलौदाबाजार की ओर आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी।

