Central Samvad रायपुर, 23 मई 2026।
नीति आयोग की ‘चैंपियंस ऑफ द क्वार्टर’ रिपोर्ट में बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक ने सेंट्रल जोन में देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि अक्टूबर से दिसंबर 2025 की रिपोर्ट में दर्ज की गई है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर उसूर ब्लॉक के नागरिकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और जिला प्रशासन को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमाण है।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उसूर ब्लॉक ने विकास का नया उदाहरण पेश किया है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और प्रशासन की मेहनत की सराहना की।नीति आयोग ने स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े कई मानकों पर मूल्यांकन किया था। उसूर ब्लॉक ने संचारी रोग नियंत्रण, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण और गंभीर बीमारियों की जांच जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया।जिले के अधिकारियों ने कहा कि अब लक्ष्य आगामी रिपोर्ट में देश में पहला स्थान हासिल करना है।

