तकनीकी दिक्कत और अधिक आवेदन के चलते लिया गया फैसला
Central Samvad 22 मई 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ाकर 24 मई कर दी है।

बोर्ड ने बताया कि वेबसाइट पर अधिक संख्या में आवेदन आने और तकनीकी बाधा के कारण यह फैसला लिया गया है।सीबीएसई के अनुसार, विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी मिलने के बाद पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने हेतु दो दिन का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

