ड्रोन, रडार और एआई तकनीक से लैस होगी सीमा सुरक्षा
Central Samvad, 23मई 2026।
केंद्र सरकार जल्द ही बांग्लादेश और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर “स्मार्ट बॉर्डर” परियोजना शुरू करेगी। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस परियोजना के तहत सीमा सुरक्षा को आधुनिक तकनीकों से मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) को ड्रोन, रडार, आधुनिक कैमरों और अन्य उन्नत तकनीकों से लैस किया जाएगा, ताकि सीमाओं को पूरी तरह सुरक्षित और अभेद्य बनाया जा सके।गृह मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल घुसपैठ रोकना ही नहीं, बल्कि हर घुसपैठिए की पहचान कर उसे देश से बाहर करना भी है।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार देश की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है और आने वाले समय में स्मार्ट बॉर्डर परियोजना का विस्तृत स्वरूप देश के सामने रखा जाएगा।

