Central Samvad रायपुर, 22 मई 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। खाद्य विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन मौजूद है और नियमित आपूर्ति जारी है।सरकार ने बताया कि रबी फसल कटाई और खरीफ सीजन की तैयारी के कारण डीजल की मांग बढ़ी है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त आपूर्ति की जा रही है।
लखौली, मंदिर हसौद और गोपालपुर डिपो से जिलों को लगातार ईंधन भेजा जा रहा है।राज्य शासन ने ड्रम, बोतल और जेरीकेन में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है। हालांकि किसानों, अस्पतालों, मोबाइल टावर और जरूरी शासकीय कार्यों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदकर संग्रहण न करें

